मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: सदर स्थित टंकेश्वर नाथ शिव मंदिर से अखिल नवयुवक समाज के तत्वावधान में मां दुर्गा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ नीरज मित्तल ने किया। शोभायात्रा में आगरा, सहारनपुर, गुरुग्राम, दिल्ली से आए बैंडों ने मां दुर्गा के भजनों की मधुर धुनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। शिव अघोरी तांडव शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। दुर्गा-भैरव युद्ध, कर्ण-अर्जुन और रुक्मिणी-सत्यभामा की झांकियां शामिल रहीं। स्वर्णिम रथ पर मां सरस्वती की झांकी विराजमान रही। शोभायात्रा सदर के बाजारों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मां भगवती की भव्य शोभा...