मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान पर पिछले 10 दिनों से श्री गणेश पूजा महोत्सव का रविवार को मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए अबीर गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा को बीच विदा किया। रविवार को गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे सर्वसिद्धिदायक श्री गणेश चतुर्थी मेला महोत्सव का महाआरती कर समापन किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां सभी का मन मोह रही थी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा देखने वाले भी श्रद्धालुओं के साथ भजनों पर अबीर गुलाल लगाते हुए झूमे। शोभायात्रा के बाद आरती कर गणपति बप्पा को मध्य गंग नहर में विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर सतीश चंद मौर्य व रोहिणी उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ मा...