मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: आदर्श नगर स्थित नूतन श्री चंद्रप्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर के शासन सम्राट भवन में चल रही प्रवचन श्रृंखला के चौथे दिन पूज्य साध्वी प्रवचन दीपिका डॉ. श्रुत पूर्णा श्रीजी एवं साध्वी इष्ट प्रिया श्रीजी ने श्रद्धालुओं को धर्म और आत्मकल्याण का संदेश दिया। साध्वी डॉ. श्रुत पूर्णा श्रीजी ने श्राद्ध विधि प्रकरण की व्याख्या करते हुए बताया कि शास्त्रों में 14 प्रकार के जिज्ञासु श्रोताओं का वर्णन है। उन्होंने कहा कि एक श्रोता छलनी के समान होता है, जो अच्छी बातों को छोड़ देता है, जबकि दूसरा छाज के समान होता है, जो सार तत्व को ग्रहण कर उसे अपने जीवन में उतारता है। वही सच्चा धर्म साधक है, जो ज्ञान को व्यवहार में लाकर धर्म के प्रति समर्पित रहता है। उन्होंने कहा कि एक श्रावक को सदैव यह ध्यान रखना चाहिए कि प्रशंसा उसे अच्छे कार...