मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी में आशा कार्यकत्रितयों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरना दे रहीं तीन आशाएं अचानक बेहोश हो गई, जिससे सीएचसी परिसर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराकर उपचार दिया गया। हालत सामान्य होने पर तीनों को एम्बुलेंस से घर भेज दिया गया। वहीं, धरने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। मरीजों को बिना उपचार कराए ही लौटना पड़ा। तहसील रोड स्थित सीएचसी परिसर में बुधवार को बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता एकत्र हुई और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वे वर्ष 2006 से स्वास्थ्य विभाग में काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बेहद कम है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: मानदेय और कर्मचारी का दर्जा देने की मांग पर अड़ीं आशाए...