मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: दौराला रोड पर मलिक धर्म कांटे के निकट सड़क किनारे मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी शव के फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, मृतक की मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बता दें कि बीते गुरुवार को दौराला रोड स्थित मलिक धर्म कांटे के निकट सड़क किनारे अधेड़ का शव पड़ा मिला था। मृतक ने केवल अंडरगारमेंट्स पहने हुए थे। उसके हाथ पर पांच नाम लिखे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया था।पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के जिलों में भी...