मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता दो दिन पहले अपने दो मासूम बच्चों को साथ लेकर घर से संदिग्ध परिस्थितियों में फरार हो गई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ गई है। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा तीन वर्ष और बेटी करीब डेढ़ वर्ष की है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का एक युवक से लंबे समय से संपर्क था। इस संबंध में उसने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। दो दिन पहले विवाहिता दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से चली...