मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: मूसलाधार बारिश के बीच गुरुवार शाम के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जोगी वाली गली में स्थित करीब 30 वर्ष पुराने दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर के भीतर मौजूद थे। समय रहते बाहर निकलने से सभी बच गए। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है। लिसाड़ी रोड स्थित जोगी वाली गली निवासी दानिश पुत्र स्वर्गीय शहजाद अपनी मां मोबिना और दो भाइयों के साथ 50 गज के दो मंजिला मकान में रहते हैं। दानिश ने बताया कि गुरुवार शाम उनकी मां मोबिना बरामदे में बैठी थीं, जबकि बच्चे बैठक में मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बारिश में दर्जनभर मकान गिरे, मवेशी घायल, लाखों का नुकसान मकान का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। मां के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य सं...