मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: शास्त्रीनगर में आवास विकास की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कार्रवाई के खिलाफ गठित संघर्ष समिति ने अब दो सितंबर को मेरठ बंद की तैयारी शुरू कर दी है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने संघर्ष समिति के आग्रह पर आज कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें बंद को लेकर निर्णय लिया जाएगा। मेरठ बचाओ समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, कवलजीत सिंह समेत अन्य सदस्यों ने सोमवार को बागपत रोड, माधवपुरम, परतापुर, रिठानी, दिल्ली रोड मंडी एवं टीपीनगर समेत विभिन्न बाजारों में व्यापार संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की और दो सितंबर को मेरठ बंद के लिए समर्थन मांगा। सभी ने प्रस्तावित महापंचायत में शामिल होने की अपील की। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता से भी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और द...