मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: किसी ने बेटा खोया तो किसी ने घर का सहारा। किसी की आंखें अपने लाडले को तलाशती रहीं तो कोई अपनों की याद में बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। शनिवार शाम कुशावली गांव में जब देवबंद हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के शव पहुंचे तो हर तरफ चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते पूरा गांव शोक में डूब गया। गलियों से एक साथ चार अर्थियां निकलीं तो उन्हें कंधा देने वालों की आंखें भी भर आई। गांव के बाहरी छोर पर स्थित श्मशान में चारों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। डीएम-एसएसपी समेत जनप्रतिनिधियों के साथ हजारों ग्रामीण अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे। हादसे के बाद गांव में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। बता दें कि मां शाकुम्बरी देवी के दर्शन कर और ज्योत लेकर लौट रहे कुशावली गांव निवासी 58 वर्षीय राकेश उर्फ बिल्लु, 26 वर्षीय अमन पु...