मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: मवाना क्षेत्र के गांव दूधली में रविवार रात बेखौफ चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर तीन घरों से करीब 4.25 लाख रुपये की नकदी और 20 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान परिवार घर में सोता रह गया और चोर खिड़की के रास्ते घरों में दाखिल होकर अलमारियों और संदूकों को खंगालते रहे। सोमवार सुबह जागने पर कमरों में सामान बिखरा देखकर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। एक घर में चोर नकली आभूषण और पर्स में रखा पुराना 500 रुपये का नोट तक छोड़ गए। दूधली में गांव के बाहरी छोर पर पहाड़पुर जाने वाले रास्ते के सामने स्थित मकानों में चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोर खिड़की के रास्ते राहुल और सुमित के घर में दाखिल हुए। यहां अलमारियों और तिजोरियों से करीब तीन लाख रुपये ...