मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गांव निवासी दिपांशु उर्फ दीपू पुत्र अनुज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती के पिता ने थाना खरखौदा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार को वह परिवार के साथ गांव में एक परिचित के घर गए थे। घर पर उनकी बेटी अकेली थी। वापस लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली। तलाश करने पर पता चला कि गांव निवासी दिपांशु उसे बहलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि बेटी के बारे में जानकारी मिलने पर जब वह अपने भाइयों के साथ आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद आरोपी के फरार होने की बात कही गई। पीड़ित प...