मेरठ, अगस्त 28 -- Meerut News: माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय किसान और संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में कृषक इंटर कॉलेज मवाना के शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जगदीश प्रसाद शुक्ल से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार द्वारा प्रवक्ता अरविंद कुमार विजयी के साथ कॉलेज परिसर में गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और अपमानित किए जाने को लेकर एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। इससे पूर्व अध्यापकों ने कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक अमित कुमार से मिलकर अपनी अन्य समस्याओं की जानकारी दी थी। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है।

हिंदी ह...