मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: मवाना क्षेत्र के मोहल्ला काबली गेट स्थित आकांक्षा कॉलोनी में प्लॉट निर्माण के दौरान दूसरी कॉलोनी से सटी दीवार तोड़ने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शनिवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच मामला गरमा गया। कॉलोनी के लोगों ने विरोध जताते हुए थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवादित दीवार के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं और मामले में एसडीएम से शिकायत करने की बात कही है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आकांक्षा कॉलोनी में जय भगवान अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे थे। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में प्लॉट से सटी दूसरी कॉलोनी की दीवार तोड़ दी गई। शनिवार को इसकी जानकारी मिलने पर कॉलोनी के लोगों ने विरोध जताया और थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। मामले की ज...