Meerut News: दीपावली से पहले माइनरों की सफाई नहीं, किसानों को सिंचाई की चिंता
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: सिंचाई विभाग की ओर से माइनरों और रजवाहों की सफाई का कार्य समय से पूरा नहीं कराए जाने पर किसानों की चिंता बढ़ गई है। दीपावली के आसपास माइनरों और रजवाहों में पानी छोड़े जाने की संभावना है, लेकिन अभी तक सफाई का कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में किसानों को आगामी फसलों की सिंचाई को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए समय रहते सफाई कार्य पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि करनावल माइनर, सालावा माइनर समेत क्षेत्र के अन्य माइनरों में अभी तक सफाई का कार्य शुरू नहीं हुआ है। विभाग की ओर से कई बार सफाई का काम अधूरा छोड़ दिया जाता है। कहीं सफाई होती है तो कहीं माइनर को बीच में ही छोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.