मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: रोशनी और खुशियों का त्योहार दीपावली मवाना नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही त्योहार की रौनक बाजारों में दिखाई देने लगी थी। शाम ढलते ही घरों और प्रतिष्ठानों में दीपों की कतारें सज गईं। रंग-बिरंगी झालरों से सजे मकान और बाजार आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोगों ने पारंपरिक उल्लास के साथ दीपावली मनाई। दीपावली के चलते बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। लोगों ने मिठाई, खील-बताशे, पूजा सामग्री और अन्य घरेलू सामान की खरीदारी की। शाम को शुभ मुहूर्त में परिवारों ने विधि-विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन किया तथा घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दीपों की रोशनी से नहाया जिला, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी दीपावली इसके बाद लोगों ने ...