मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: मेरठ। दीपावली के अवसर पर शहर का प्रमुख बाजार आबूलेन इस बार चार दिनों तक भव्य सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। आबूलेन व्यापार संघ की ओर से पांच से आठ नवंबर तक पूरे बाजार में आकर्षक लाइटिंग और भव्य सजावट की जाएगी। वहीं पांच, छह और सात नवंबर को तीन दिवसीय फूड एंड म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन होगा। आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष आकाश खन्ना एवं महामंत्री सरदार राजवीर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष फूड फेस्टिवल को मिले शानदार उत्साह को देखते हुए व्यापार संघ की कार्यकारिणी ने इस वर्ष भी आयोजन का निर्णय लिया है। फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजनों के साथ संगीत और मनोरंजन का आनंद मिलेगा। यह भी पढ़ें- Meerut News: बाजारों में काले झंडे लगाए, 19 को पूतला फूंकने की तैयारी आयोजन का उद्देश्य दीपावली प...