Meerut News: दीपावली के लिए घर में बना रहा था अवैध पटाखे, पुलिस ने दबोचा
मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: दीपावली से पहले सरधना क्षेत्र में अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने पोहल्ली गांव में माढ़ी मंदिर के सामने एक मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से पटाखे बनाते युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से बिना मार्का के पटाखों से भरा एक प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पोहल्ली गांव में माढ़ी मंदिर के सामने एक मकान में अवैध रूप से पटाखे तैयार किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर बाहर निकलने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.