मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: कस्बा सिवालखास में गुरुवार की शाम दिव्यांग व्यक्ति ने गंगनहर के छलांग लगा दी। घटना के चलते मौके पर ग्रामीणों का हुजूम एकत्र हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद गंगनहर के कूदे व्यक्ति का सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। कस्बा सिवालखास निवासी जाहिद (30) पुत्र नूरू दिव्यांग व मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके तीन बच्चे भी हैं। गुरुवार की शाम सिवालखास गंगनहर पुल पर पहुंचे जाहिद ने अचानक गंगनहर में छलांग चला दी। इससे पहले की राहगीर कुछ समझ पाते जाहिद गंगनहर के गहरे पानी में ओझल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों का हुजूम एकत्र हो गया। सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची और गंगनहर में जाहिद का सर्च अभियान चलाया लेकिन देर रात तक भी उसका कोई पता नहीं चला सक...