मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की विशाल रैली की तैयारियों को लेकर बुढ़ाना गेट पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस पर्यवेक्षक अनंत दहिया ने बैठक कर रैली की तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जनभागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रैली में मेरठ जिले से 10 हजार कांग्रेसियों की भागीदारी का लक्ष्य तय किया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने एवं संचालन हरिकिशन वर्मा ने किया। एआईसीसी पर्यवेक्षक अनंत दहिया ने कहा कि वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का व्यापक संकल्प है।...