मेरठ, नवम्बर 1 -- Meerut News: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोरी के खिलाफ रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने परतापुर स्थित काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर टोल पर हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस और रैली में शामिल होने दिल्ली जा रहे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और सपा नेता जानू चौधरी एवं नदीम चौहान कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान काशी टोल पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस द्वारा आगे जाने से रोके जाने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। यह भी पढ़ें- Meerut News: दिल्ली रवाना होने से पहले ही पुलिस ने सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी को रोका, कार्यकर्ताओं से हुई झड़प देखते ही देखते पु...