मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरुवार रात करीब 10 बजे एक 40 वर्षीय महिला ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। महिला कभी चलती गाड़ियों के आगे आ जाती तो कभी हाईवे के बीच डिवाइडर पर बैठकर गाली-गलौज करने लगती। जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा में रंगरूट रेस्टोरेंट के सामने एक महिला शराब के नशे में सड़क पर खड़ी होकर हंगामा कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला नशे में धुत थी और सड़क पर आती-जाती गाड़ियों के सामने कूद रही थी, जिससे हादसे का खतरा बन गया था। कुछ देर बाद वह डिवाइडर पर बैठ गई और आने-जाने वालों को गालियां देने लगी।हाईवे पर हंगामा देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना हाईवे चौकी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से उसका नाम-पता पूछने की कोशिश की, लेकिन वह नशे में इतनी धुत थी कि अपना नाम-पता भी ठीक से ...