Meerut News: दिल्ली जाने से पहले सपा नेता को रात में ही किया नजरबंद
मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: सरूरपुर, संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी दलों की ओर से किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए थे। इसकी जानकारी मिलने पर सरूरपुर पुलिस ने एहतियात के तौर पर बुधवार रात खिवाई निवासी सपा नेता सीपी शर्मा को उनके घर पर नजरबंद कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। सपा नेता सीपी शर्मा उर्फ़ बबलू पंडित ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जा रही थी, लेकिन पुलिस के माध्यम से नेताओं को घरों में नजरबंद किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.