Meerut News: दिल्ली कूच : काशी टोल पर सख्ती, किसान यूनियन के झंडे लगे वाहन लौटाए
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: मेरठ। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर मेरठ पुलिस अलर्ट हो गई। मुख्य चुनाव आयुक्त की जवाबदेही तय करने और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों पर नजर रखने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा और मोहिउद्दीनपुर चेकपोस्ट पर सख्त पहरा बैठा दिया गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की। किसान यूनियन के झंडे और पोस्टर लगे वाहनों को रोककर पूछताछ की गई। संदेह होने पर कुछ वाहनों को वापस भेज दिया गया। शनिवार सुबह से ही काशी टोल प्लाजा पर पुलिस की चेकिंग शुरू हो गई। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश, एसडीएम सदर दीपक माथुर और परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। अर्टिगा कार में सवार युवकों को भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.