मेरठ, अगस्त 11 -- Meerut News: मंगलवार को दिनभर हुई बारिश के चलते नगर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिवरात्रि के चलते मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिवभक्तों को भी जलभराव के बीच से होकर शिवालयों तक पहुंचना पड़ा। बता दें, कि बारिश के कारण नगर के कई प्रमुख मार्गों जैसे तहसील रोड, गुजरान गेट, चर्च रोड, गंज बाजार व मंदिरों के आसपास पानी जमा हो गया। जगह-जगह जलभराव होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। बावजूद इसके शिवभक्तों की आस्था पर बारिश का असर नहीं पड़ा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक श्रद्धालु पानी के बीच से होकर शिवालय पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उ...