Meerut News: दिनभर हुई बारिश ने बिगाड़ा सड़कों का हाल, नगरवासी परेशान
मेरठ, सितम्बर 28 -- Meerut News: सोमवार को दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से नगर की सड़कों का हाल बिगड़ गया। कई प्रमुख मार्गो और बाजारों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते मौसम भी ठंडा हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। नगर के गंज बाजार, तहसील रोड, पुलिस चौकी चौराहा, कालंद रोड और शहीद द्वार के आसपास बारिश का पानी घंटों भरा रहा। जलभराव के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई स्थानों पर सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को संभलकर निकलना पड़ा। नगरवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था की कमी सामने आ जाती है। नालियों की पर्याप्त सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी में समय लगता है और सड़कों पर जलभराव हो जाता है। लोगों ने पालिका अधिकारियों से जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.