मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को लोगों को दिन में भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दिनभर चिलचिलाती धूप और नमी के कारण लोग बेहाल रहे। वहीं शाम में चली आंधी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6deg डिग्री अधिक रहा है। वहीं ​न्यूनतम तापमान 27.5deg डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0deg डिग्री अधिक है। सुबह में आर्द्रता 71% थी, जो शाम को 64% दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 जुलाई से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में दिनभर उमस रहे लोग परेशान, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज 17 और 18 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने ...