मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: शाहपुर जदीद गांव निवासी युवती ने गाजियाबाद के भोजपुर निवासी ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करने और गहने छीनने का आरोप लगाया। पीड़िता ने थाने पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। शाहपुर जजीद निवासी अनु ने बताया कि दो फरवरी 2025 को उसकी शादी गाजियाबाद के भोजपुर निवासी विकास के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने लगभग 20 लाख रुपये खर्च किया था। पति की टेरिटोरियल आर्मी में नौकरी लगने के बाद ससुरालिया उससे पिता से 20 लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। मना करने पर ससुरालिया मारपीट कर शारीरिक शोषण कर लगे। उसके बेटी को जन्म देने पर 29 अगस्त को पति और ससुरालियों ने मारपीट कर नवजात बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति विकास, ससुर महावीर, सा...