Meerut News: दशहरे पर शाम पांच से रात दो बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री
मेरठ, अक्टूबर 19 -- Meerut News: मेरठ। जिले में विजयदशमी पर शहर में लगने वाले दशहरा मेलों और संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है। शाम पांच बजे से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रोक दिया जाएगा। रात दो बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी, जबकि मेला स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जरूरत के अनुसार अन्य वाहनों को भी प्रतिबंधित किया जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। शहर में दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड, सूरजकुंड पार्क, जेल चुंगी और भैंसाली ग्राउंड में दशहरा मेले आयोजित होंगे। इन स्थानों पर भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। यातायात पुलिसकर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.