मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: मेरठ। विजयदशमी पर्व पर शहर में लगने वाले मेलों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान जारी किया है। 20 अक्तूबर की शाम पांच बजे से दशहरा पर्व की समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, नगर क्षेत्र में भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश रात दो बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इन रास्तों से गुजरेंगी रोडवेज बसें यह भी पढ़ें- Hapur News: दशहरा आज: दोपहर बाद होगा रूट डायवर्जन, बुधवार तड़के होगा रावण दहनरोडवेज बसों के लिए तय मार्ग - दिल्ली से भैंसाली बस अड्डा : दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज एक्सप्रेस-वे से मोदीपुरम, जीरो माइल और बेगमप...