मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: देशभर में आज बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। जगह-जगह रावण के पुतले जलाए जाएंगे, लेकिन यूपी के मेरठ में भैंसाली मैदान एक ऐसी जगह है, जहां रावण के पुतले को पहले शराब पिलाई जाती है और उसके बाद जिस जगह रावण का पुतला खड़ा किया जाता है। वहां पर भी शराब के छीटें लगाए जाते हैं। जिसके बाद पुतले का दहन किया जाता है। यह जानकर भले ही आपको थोड़ी हैरानी होगी लेकिन ये सच है। मेरठ में श्रीराम लीला कमेटी छावनी परिषद भैंसाली मैदान में रामलीला का मंचन करती है। रामलीला का यह मंचन करीब करीब सात दशकों से किया जा रहा है। तभी से दशहरे पर जब रावण का पुतला खड़ा किया जाता है तो उसे शराब पिलाई जाती है इसी के साथ ही जहां पर रावण का पुतला खड़ा होता है वहां पर भी शराब डाली जाती है। ये एक टोटका है जिसे ...