मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: लोहियानगर थाना पुलिस ने दवा लेने के बहाने घर में घुसकर लूट की वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए आभूषण और Rs.नकदी बरामद की है। एक आरोपी के खिलाफ बिजनौर में चोरी और कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार हुमायूनगर निवासी अमीरुद्दीन ने एक अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि तीन युवक दवा लेने के बहाने उनके घर पहुंचे। पिता सलीमुद्दीन से दरवाजा खुलवाने के बाद आरोपियों ने उन्हें धमकाया और कुंडल, चांदी की पायल समेत अन्य आभूषण तथा Rs.60 हजार नकद लूटकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Meerut News: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, छह गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद पुलिस टीम ने घटना का खुलासा करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार ...