मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: ललिता गौतम मामले में प्रदर्शन के दौरान हुए थप्पड़ कांड के बाद रविवार को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार किया। महापंचायत स्थल और आसपास के पांच किलोमीटर क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील करते हुए 750 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पांच सीओ और एक एसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई। शनिवार देर रात से ही जिले की सीमाओं पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी थी, जबकि रविवार सुबह पांच बजे से धरना स्थल के आसपास आरएएफ और पीएसी के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मोर्चे पर तैनात कर दिए गए। बहुजन युवा शक्ति की ओर से महापंचायत के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन ने संभावित भीड़ और कानून - व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा प्लान लागू कर दिया था। जिले के प्र...