Meerut News: दबिश को गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, कुत्ता छोड़ा
मेरठ, जुलाई 3 -- Meerut News: मेरठ/कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा के राजनगर में वांछित को पकड़ने गई रोहटा थाने की पुलिस टीम पर आरोपियों ने कुत्ता छोड़ दिया और कातिलाना हमला कराया। कुत्ते ने एक पुलिसकर्मी को जख्मी कर दिया। आरोपियों ने दरोगा का गला दबाने और पिस्टल छीनने का प्रयास किया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों समेत कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। रोहटा थाने में छिनैती का मुकदमा 124/2026 दर्ज है। इस मुकदमे में वैभव सांगवान निवासी रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा का नाम सामने आया। आरोपी वैभव को पकड़ने के लिए रोहटा थाने की पुलिस ने 30 जून की रात आरोपी के घर दबिश दी। दरोगा अनिल कुमार का दावा है कि पुलिस को देखते ही वैभव और उसके परिजनों ने अचानक टीम पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी वैभव सांगवान,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.