मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलक्ट्रेट पर हुए बवाल के बाद पुलिस ने मृतका के थिरौट गांव को सील कर दिया है। गांव के अंदर जाने वाले तमाम रास्तों पर बैरिकेड लगाकर फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव में बाहरी लोगों, राजनीतिक संगठन और मीडिया की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। वहीं, ललिता के परिजनों के मोबाइल फोन भी बंद हैं। दूसरी ओर, लाठीचार्ज में ललिता के परिजन भी चोटिल हुए हैं। इस पूरे बवाल में पुलिस ने दावा किया है कि बाहरी लोगों ने बवाल कराया था। ललिता गौतम की अपहरण के बाद हत्या 15 मई को हुई थी। परिचित युवक अंकुश ने ही वारदात को अंजाम दिया था। 17 मई को लाश रोहटा के जंगल में बरामद हुई थी। टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद जांच सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को दी गई थी। इसी मामले में हत्यारोपी के बाक...