Meerut News: थाने के पीछे चल रही हथियार फैक्ट्री पकड़ी, 21 तमंचों संग तस्कर दबोचा
मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: लालकुर्ती थाने के पीछे ही मकान में शातिर हथियार तस्कर तमंचा फैक्ट्री चला रहा था। आरोपी हथियार तस्कर तजम्मुल को एसटीएफ ने लालकुर्ती टेलीफोन एक्सचेंज के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के थैले से 21 तमंचे बरामद किए गए, जिन्हें वह मुजफ्फरनगर सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है और पूर्व में भी 37 तमंचों के साथ मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार हो चुका है। कांवड़ के दौरान केसरिया गमछा डालकर और कांवड़िये का वेश बनाकर हथियार तस्करी कर रहा था। इस मामले में लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, फिलहाल गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है। एसटीएफ को हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह को लेकर इनपुट मिला था। कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम एसटीएफ ने लालकुर्ती में बीएसएनएल ऑफिस के सामने वाले रास्ते पर एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.