मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए डीआईजी कलानिधि नैथानी शुक्रवार को सड़कों पर उतरे। बिना पूर्व सूचना अधिकारियों और संबंधित थाना पुलिस को जानकारी दिए उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों, रिक्शा चालकों और छात्रों से सीधे संवाद कर पुलिसिंग, स्थानीय समस्याओं और यातायात व्यवस्था का फीडबैक लिया। डीआईजी ईव्ज चौराहे से हापुड़ रोड तक पैदल गश्त करते हुए लोगों से बातचीत करते रहे। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर रुककर लोगों की समस्याएं सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Shamli News: त्योहारों को लेकर डीआईजी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्...