मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: आगामी त्योहारों को देखते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने शहर से गांवों तक शेड्यूल के मुताबिक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिजलीघरों, विद्युत लाइनों और अन्य उपकरणों से जुड़े मरम्मत कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरे कर लिए जाएं, ताकि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना न करना पड़े। एमडी रवीश गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखना जरूरी है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बिजलीघरों और विद्युत लाइनों का निरीक्षण कर लें। जहां भी मरम्मत या रखरखाव की जरूरत है, उसे तय समय सीमा में पूरा किया जाए। बिजली आपूर्ति में अ...