मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: बारावफात व रक्षाबंधन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से फलावदा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, प्रधानों एवं समाजसेवियों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। पूर्व अध्यक्ष पुत्र सैयद मोहम्मद ईसा ने बताया कि बारावफात के अवसर पर थाना क्षेत्र में किसी स्थान से जलसा अथवा जुलूस निकाले जाने की परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर में सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने बैठक में मौजूद लोगों से गांवों में आपसी ...