मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: रोहटा थाना प्रांगण में गुरुवार को आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संभ्रांत लोगों को शांति व्यवस्था बनाने के लिए सहयोग की अपील की। थाना प्रभारी पूजा पंवार ने बैठक को संबोधित करते हुए संभ्रांत लोगों को उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराया। बैठक में लोगों से त्योहारों को परंपरागत, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। इस मौके पर रोहटा, मीरपुर, जटपुरा, सलाहपुर, कल्याणपुर, भदौड़ा आदि के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...