Meerut News: त्योहारों को लेकर एडीजी ने दिए सख्त निर्देश
मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: आगामी त्योहारों और चुनाव के मद्देनजर मेरठ जोन पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा कर सुरक्षा चाक-चौबंद रखने को कहा। भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई बैठक में मेरठ-सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी, जिलों के एसएसपी, एसपी, एएसपी, सीओ, थाना-चौकी प्रभारी, एलआईयू और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। एडीजी ने त्योहारों, मेलों और गंगा स्नान पर संभावित भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की तैयारी करने को कहा। यह भी पढ़ें- Jhansi News: झांसी रैंज के अफसरों की समीक्षा गोष्ठी कर एडीजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.