मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: खरखौदा क्षेत्र में रविवार देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर विद्युत तारों पर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से नागरिकों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। वहीं, सड़कों पर पेड़ गिरने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ चली तेज हवा से क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ और उनकी शाखाएं टूटकर गिर गईं। विद्युत तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके चलते लोगों को रात में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, बारिश का पानी कई लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया, जिससे सामान खराब होने की आशंका के चलते दुकानदारों और नागरिकों को नुकसान झेलना पड़ा।खरखौदा थाने के निकट जिला पंचायत की मार्केट में...