Meerut News: तेज रफ्तार कार ने तीन को मारी टक्कर, युवक की मौत
मेरठ, सितम्बर 17 -- Meerut News: कोल बाईपास पर बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों और एक साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित कार मौके पर पलट गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव कोल निवासी कपिल पुत्र कमल सिंह बुधवार शाम करीब सात बजे अपनी मां की दवाई लेने बाइक से मवाना जा रहा था। इसी दौरान कोल बाईपास पर पीछे से आई कार ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए कपिल की बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- लापरवाही ने ली एक की जान, युवक का पैर तीन जगह से टूटा हादसे में गांव कोल निवासी मनोज पुत्र सोनी की बाइक और परशू पुत्र हरदास की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.