Meerut News: तेज बारिश में बहा दुकानदारों का सामान
मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: बहसूमा कस्बे के मंगल बाजार स्थित बाबा जाहरवीर मंदिर पर लगने वाले मेले की तैयारियों के बीच शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश का पानी कई दुकानदारों का सामान बहा ले गया। अचानक हुई बारिश से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। बाबा जाहरवीर मंदिर पर प्रतिवर्ष लगने वाले मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में दुकानदार पहुंचकर दुकानें सजाते हैं। शुक्रवार को भी दुकानदारों ने मेले को लेकर अपनी दुकानें लगाकर सामान सजा रखा था। इसी दौरान दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश का पानी दुकानों के आसपास भर गया। पानी के तेज बहाव के चलते कई दुकानों में रखा सामान बह गया और कुछ सामान पानी में भीगकर खराब हो गया।दुकानदारों ने किसी तरह सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया, लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.