Meerut News: तेंदुए की दस्तक से मीरपुर तखावली में दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
मेरठ, अगस्त 7 -- Meerut News: बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर तखावली में तेंदुए के देखे जाने की पुष्टि होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही शुक्रवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। साथ ही टीम ने आसपास के क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, शाम और रात के समय अकेले खेतों की ओर न जाने तथा बच्चों को अकेला बाहर नहीं छोड़ने की अपील की है। टीम लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और उसके आने-जाने के संभावित रास्तों का भी निरीक्षण कर रही है।ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से खेतों पर जाने में डर का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से किसी भी प्रकार की हलचल या तेंदुए के दिखाई देने की सूचना तुरंत विभाग और पुलिस को दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.