मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में 12 जुलाई को आयोजित इंटर-स्कूल तीरंदाजी चैंपियनशिप में ट्रांसलम एकेडमी के खिलाड़ियों ने सटीक निशाना साधते हुए तीन स्वर्ण व एक रजत पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता से स्कूल प्रबंधन व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और मंगलवार को विजेताओं का स्वागत किया गया। छात्र कार्तिक पुनिया ने अंडर-10 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंडर-15 वर्ग में शौर्य तोमर और अंडर-17 वर्ग में अवनी चौधरी ने भी सोने पर निशाना साधा। अंडर-17 वर्ग में ही कड़े मुकाबले के बीच अनिमेष गुप्ता ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। युवा चैंपियंस की इस बड़ी उपलब्धि पर प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...