मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: मेरठ। सेना भर्ती और अग्निवीर के दौरान अभ्यर्थियों को मेडिकल में पास कराने के नाम पर एक गिरोह के संबंध में आर्मी इंटेलिजेंस को इनपुट मिला था। पता चला कि ये गिरोह अभ्यर्थियों से दो से पांच लाख रुपये की रकम मेडिकल में पास कराने के नाम पर ले रहा था। इसी सूचना पर काम करते हुए मेरठ पुलिस के साथ जानकारी साझा की गई। मेरठ स्वाट टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया। इसके बाद आर्मी इंटेलिजेंस और स्वाट टीम ने मिलकर दो आरोपियों की गिरफ्तारी की। आरोपियों के पास से मेडिकल दस्तावेज पर लगाई जाने वाली आर्मी अधिकारियों की मुहर अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। खुलासा हुआ कि यह गिरोह पिछले करीब एक साल से सक्रिय है। इस गिरोह में दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के युवक शामिल हैं। पुलिस की टीम ने आरोपियों से पूछताछ के बाद तीन अन्य आरोपियों की...