मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: मवाना। मवाना शुगर मिल में कई दशकों से लगी तीन पुरानी चिमनियों को बदलने का काम शुरू हो गया है। कार्य के चलते पुलिस ने मवाना-किठौर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। वाहनों को दूसरे मार्गों से डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। मवाना-किठौर मार्ग शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। मिल में पुरानी चिमनियों के स्थान पर नई चिमनियां सितंबर के प्रथम सप्ताह में स्थापित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...