मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: रोहटा रोड स्थित वर्णिका सिटी कॉलोनी में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां काम कर रहे मजदूरों को युवक का कई दिन पुराना सड़ा-गला शव मिला। मृतक की पहचान शोभापुर गांव निवासी 27 वर्षीय नावेद के रूप में हुई, जो बीते 21 अगस्त से लापता था। सोमवार को वर्णिका सिटी कॉलोनी में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को अचानक दुर्गंध महसूस हुई। जब मजदूरों ने पास जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच युवक का शव पड़ा मिला। शव काफी पुराना था। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना योगीपुरम पुलिस चौकी को दी।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनोज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खबर फैलते ही आसपास के लोग और शोभापुर से ग्रामीण भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पिता बिलाल और परिजनों ने शव की पहचान नावेद (27) पुत्र बिलाल के रूप में की। पित...