मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ पूर्व मंत्री व पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने तिरंगा रैली निकाली। कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के चलते संजीव गोयल सिक्का (पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री) व अतुल त्यागी कौल भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष द्वारा गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। संजीव गोयल सिक्का व अतुल त्यागी ने कहा कि रैली का उद्देश्य आम लोगों में राष्ट्र भक्ति व देश प्रेम की भावना उजागर करना है। स्कूली बच्चों ने देश भक्ति व भारत माता की जय, बंदे मातरम के नारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, ब्रजेश सिंह बीडीओ खरखौदा, एडीओ कार्पेटिव, एडीओ समाज कल्याण, दिनेश त्यागी आदि रहे। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई ...