मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: धीरखेड़ा चौकी क्षेत्र के फखरपुर कबट्टा गांव में बुधवार को तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कपिल पुत्र राजेंद्र जाटव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कपिल संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उसे तालाब से बाहर निकाला गया। कपिल की हालत गंभीर देखते हुए परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए एनसीआर मेडिकल कॉलेज नालपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: तालाब से भैंस निकालते समय युवक डूबा, मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ...